How to Verify your mobile number with Aadhaar at Home: आधार द्वारा अपने मोबाइल नंबर का सत्यापन घर बैठे कैसे करें?

Hello Friends, ये मेरा हिंदी में पहला Post है। शुरुआत करने से पहले मैं बताना चाहूंगा कि ये Website आपको काफी काम आने वाला है। इसलिए इस Website से हमेशा जुड़े रहें। इसके लिए आप Facebook पेज Blog Book को Like और Twitter account Blog Book पर Follow कर सकते हैं।  जिससे आपको हर पोस्ट का अपडेट मिलता रहेगा।

तो बढ़ते हैं Topic की ओर जो है, हम अपने मोबाइल नंबर  का Re-Verfication घर बैठे कैसे करें?
जैसा कि आप जानते हैं, आधार भी रोटी, कपड़ा और मकान की तरह मूलभत आवश्यकता बनता जा रहा है। भारत सरकार ने पहले भी आधार को रसोई गैस के Subsidy के लिए अनिवार्य बनाया है। इसी श्रृंखला में मोबाइल कनेक्शन के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार ने मोबाइल कनेक्शन को आधार से लिंक कराने का आदेश दिया है। शुरुआत में ये तरीका Bio-Metrics पर आधारित था, मतलब आपको अपना आधार लिंक करवाने के लिए अंगूठे का निशान देना होता था।  इस प्रक्रिया में काफ़ी झंझट था। पहला की आपको Service Provider के कार्यालय जाना होता और भीड़ का सामना करना पड़ सकता था। इसी प्रक्रिया को आसान बनाने  के लिए OTP Method लाया गया। लेकिन Bio-Metrics प्रक्रिया अभी भी चल रही है।अब चूंकि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की तारीख 31.12.2017 से बढ़ाकर 31.03.2018 कर दी गई है। तो आप इस तरीके से आसानी से अपने नंबर को आधार लिंक करा सकते हैं।

इसके लिए आपको बस डायल करना होता है, एक निःशुल्क नंबर 14546, जो किसी भी Operator के Sim से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसके लिए आपको पहले अपना आधार कार्ड और आधार से Registered Mobile Number को साथ में रखना जरूरी होता है। जैसे ही आपका कॉल कनेक्ट हो जाता है तो सबसे पहले आपको भाषा का चयन करना होता है। इसके बाद निर्देशों का पालन करते हुए आधार नंबर को इंटर करने को कहा जाता है। जैसे ही आप आधार को इंटर करते हैं। उसके बाद स्वतः OTP आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल पर चला जाता है। जो 30 मिनट के लिए वैध होता है। इसको जब इंटर करने को कहा जाए तो आप इसको इंटर कर सकते है। ये OTP आपके हस्ताक्षर की तरह है, जिससे आप अपने Service Provider को नाम, जन्म-तिथि, लिंग, पता के विवरण साझा करने की अनुमति देते हैं। यदि किसी कारण से OTP Verify करने  में असफल होते हैं तो आप 30 मिनट के अंदर दोबारा  OTP Regenerate किये बगैर इस OTP का प्रयोग कर सकते हैं। जब आप OTP को सफलतापूर्वक Verify कर  देते हैं, तो इसके बाद SMS Confirmation आता है। इसके बाद प्रक्रिया को पूरा होने में अधिकतम 24-48hrs लग सकते हैं। इसके बाद SMS से इसका Confirmation मिल जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो चुका है।
यदि आपको लगता है कि आपने अपना नंबर को आधार से लिंक कराने का अनुरोध नहीं दिया है और  किसी और ने ऐसा किया है तो यहां आपको SMS में स्वीकृति वाला SMS मिलेगा। जिसमे आप हां या ना का चयन करके अपनी स्वीकृति दर्ज करा सकते हैं।
इस तरह से आप बिना परेशान हुए और Bio-Metrics झंझट के आसानी से अपने नंबर को आधार से लिंक करा सकते हैं। तो आप देर ना करें और इस प्रक्रिया से अपने नंबर को आधार से लिंक करवाएं।
 उम्मीद करते हैं कि आपको ये पोस्ट काफी पसंद आया होगा। हम आगे भी इसी तरह के उपयोगी Post लाते रहेंगे। आप हमें अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर Handle @iblogbook के जरिए भी जता सकते हैं। मुझे अगले Topic पर लिखने के लिए Title भी सूझा सकते हैं। तब तक  के लिए Tata, Bye Bye। अपना ख्याल रखिएगा। Good Bye.